रायसेन में 12 हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा: 18 किमी पैदल चलेंगे 5000 श्रद्धालु, हाथी घोड़े सहित आठ से ज्यादा झांकियां भी शामिल – Raisen News

रायसेन में 12 हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा:  18 किमी पैदल चलेंगे 5000 श्रद्धालु, हाथी घोड़े सहित आठ से ज्यादा झांकियां भी शामिल – Raisen News


रायसेन में नवरात्रि की पंचमी पर शुक्रवार को 12 हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा सांची रोड स्थित माता मंदिर से शुरू होकर 18 किलोमीटर पैदल चलकर खंडेरा स्थित छोले वाली माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी अर्पित की।

.

हाथी घोड़े के साथ आठ से ज्यादा झांकियां आकर्षित का केंद्र

यात्रा में आठ से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धारण किए गए थे। इनमें मां काली, शिव-पार्वती और रामलीला की झांकियां विशेष रूप से शामिल थीं। हाथी, घोड़े और ऊंट भी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। एक ट्रॉली पर राधा-कृष्ण के साथ नौ देवियों का रूप धारण कर बालिकाएं भी यात्रा में शामिल थीं।

100 पुलिस जवान संभाल रहे व्यवस्था चुनरी यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल सहित ट्रैफिक और पुलिस लाइन के करीब 100 जवानों का बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों और चेन स्नेचिंग करने वालों पर कड़ी नजर रख रहे थे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोड डायवर्ट किए, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।

माता की चुनरी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने सड़कों के दोनों ओर अपनी इमारतों और घरों की छतों पर खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान, जगह-जगह पर लोगों ने चुनरी यात्रा पर पुष्प वर्षा कर पूजा-अर्चना की। यह चुनरी यात्रा मध्य ग्रुप और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन द्वारा निकाली गई थी।

देखिए तस्वीरें



Source link