श्योपुर में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका: राहुल-प्रियंका के रिश्ते पर टिप्पणी को लेकर विरोध – Sheopur News

श्योपुर में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:  राहुल-प्रियंका के रिश्ते पर टिप्पणी को लेकर विरोध – Sheopur News



श्योपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम 6 बजे भाजपा के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जय स्तंभ पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन किया। यह विरोध राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क

.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल फौजी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रिश्ता भारतीय परिवारों की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने विजयवर्गीय की टिप्पणी को गांधी परिवार के साथ-साथ भारतीय समाज की आस्थाओं और परंपराओं पर हमला बताया। फौजी ने भाजपा नेताओं की इस मानसिकता को भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के लिए खतरा करार दिया।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी दोहराई गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपरा और सम्मानजनक रिश्तों पर कीचड़ उछालने की इजाजत नहीं देगी।

कांग्रेसजनों ने भाजपा पर सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे बयानों का डटकर विरोध करेंगे और जनता के बीच भाजपा की मानसिकता को उजागर करेंगे। इस दौरान विधायक बाबू जंडेल, नीटू सिकरवार, दौलतराम गुप्ता सहित काफी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद रहे।



Source link