सांप की सर्जरी देखने उमड़ा गांव, डॉक्टर ने घाव पर लगाए टांके-बांधी पट्टी

सांप की सर्जरी देखने उमड़ा गांव, डॉक्टर ने घाव पर लगाए टांके-बांधी पट्टी

X

सांप की सर्जरी देखने उमड़ा गांव, डॉक्टर ने घाव पर लगाए टांके-बांधी पट्टी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल के खेड़ी सांवलीगढ़ गांव के वेटनरी अस्पताल में सुबह से ही ग्रामीणों का हुजूम लगा था. वजह थी एक सांप की सर्जरी. दरअसल कुछ ग्रामीणों को सड़क किनारे तड़पता हुआ एक बड़ा धामन सांप दिखाई दिया, जिसके शरीर पर कई घाव थे. ग्रामीण उसे उठाकर वेटनरी हॉस्पिटल ले गए. यहां डॉक्टर ने ग्रामीणों की मदद से सांप की सर्जरी शुरू की. लगभग दो घंटे तक चली सर्जरी में सांप के घावों पर टांके लगाए गए. सांप की सर्जरी देखने के लिए अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. आमतौर पर काफी लोग सांप को देखते ही उसे मार डालते हैं लेकिन यहां कुछ लोगों ने इंसानियत का परिचय दिया और सांप की जान बचाई. फिलहाल सर्जरी के बाद उसे अस्पताल में ही रखा गया है.

homevideos

सांप की सर्जरी देखने उमड़ा गांव, डॉक्टर ने घाव पर लगाए टांके-बांधी पट्टी

Source link