हमारे यहां गोली चलती रहती है…गन सेलिब्रेशन पर फरहान ने निकाला बचने का जुगाड़

हमारे यहां गोली चलती रहती है…गन सेलिब्रेशन पर फरहान ने निकाला बचने का जुगाड़


Last Updated:

Sahibzada Farhan gun celebration: साहिबजादा फरहान ने भारत पाकिस्‍तान सुपर-4 मुकाबले के दौरान अर्धशतक लगाने के बाद बैट को बंदूक की तरह पकड़ा और गन चलाने की एक्टिंग की. आईसीसी की तरफ से इस मामले में बीसीसीआई की शिकायत के आधार पर सुनवाई की जा रही है.

साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया था.

साहिबजादा फरहान गन सेलिब्रेशन: एशिया कप के सुपर-4 मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान के बैटर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक बनाने के बाद बल्‍ले को गन की तरह उठाकर जश्‍न मनाया था. इस मामले में बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी को औपचारिक शिकायत दी गई. शिकायत पर एक्‍शन के दौरान आईसीसी ने साहिबजादा फरहान को अपना पक्ष देने के लिए बुलाया. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान फरहान की तरफ से अपने बचाव में खुद के पख्‍तून होने का जिक्र किया गया.

‘हमारे यहां गोली चलती रहती है’
सूत्रों की मानें तो भारत के खिलाफ पिछले रविवार को हुए सुपर-4 मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा और आक्रामक इशारों’ के लिए हारिस राउफ पर जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, दूसरी ओर साहबजादा फरहान ने आज खुद को निर्दोष बताते हुए आईसीसी के सामने दावा किया कि पाकिस्तान में उनकी पख्तून जनजाति में गोलीबारी का जश्न मनाना पारंपरिक तरीका है इसलिए उन्होंने किसी भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. फरहान का कहना है कि हमारे यहां गोली चलती रहती है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

हमारे यहां गोली चलती रहती है…गन सेलिब्रेशन पर फरहान ने निकाला बचने का जुगाड़



Source link