Last Updated:
Asia Cup IND vs PAK: हारिस रऊफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय फैंस का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था.
नई दिल्ली: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तानी टीम जैसे ही फाइनल में पहुंची, उनके फैंस की धड़कनें बढ़ गईं. 28 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का फाइनल होना है. इस बीच एक पाकिस्तानी फैन हारिस रऊफ का हाथ पकड़कर अपना दर्द बयां करता हुआ नजर आया.
वीडियो दुबई से आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन रोते हुए हारिस रऊफ से कहते सुना जा सकता है कि- हारिस भाई छोड़ना नहीं है. बदला लेना है. सूत समेत बदला लेना है. छोड़ना नहीं है.
ये बोलते हुए वो फैन लगातार रोता रहा और हारिस रऊफ का हाथ नहीं छोड़ा. रऊफ भी अपने इस दिलटूटे फैन को दिलासा देते रहे.
View this post on Instagram