113 पर किया ढेर… वैभव सूर्यवंशी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का किया क्लीनस्वीप

113 पर किया ढेर… वैभव सूर्यवंशी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का किया क्लीनस्वीप


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi India U19: इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर उसकी अंडर 19 क्रिकेट टीम को 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया. इससे पहले आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम ने इंग्लैंड में भी वनडे सीरीज जीती थी. भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया इंडर 19 को 167 रन से हराया. वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे वनडे में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाए.

वैभव सर्यवंशी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का किया सफाया.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी तीसरे यूथ वनडे में बड़ी पारी तो नहीं खेल सके लेकिन इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को 167 रनों से हराकर सीरीज में मेजबानों का क्लीनस्वीप कर दिया. भारत की बड़ी जीत में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी और राहुल कुमार के अर्धशतकों और वामहस्त स्पिनर खिलान पटेल के चार विकेटों ने अहम भूमिका निभाई. वेदांत (92 गेंदों पर 86 रन) और राहुल (84 गेंदों पर 62 रन) की चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी से भारत ने 9 विकेट पर 280 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

ऑस्ट्रेलिया ए को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और टीम ने 39 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उद्धव मोहन (26 रन पर तीन विकेट) और स्पिनर खिलान पटेल (26 रन पर चार विकेट) के लगातार दबाव के कारण घरेलू टीम 28.3 ओवर में सिर्फ 113 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने पिछले दो मैचों में मेजबान टीम को सात विकेट और 51 रनों से हराया था.

कप्तान म्हात्रे लगातार तीसरी बार दहाई के आंकड़े पर पहुंचने में नाकाम रहे
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान आयुष म्हात्रे (चार) और आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (16) के विकेट जल्दी गिरने से झटका लगा. म्हात्रे लगातार तीसरी बार दहाई के आंकड़े पर पहुंचने में नाकाम रहे. सातवें ओवर में 36 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वेदांत ने विहान मल्होत्रा (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को पटरी पर लाना शुरू किया. वेदांत ने इस दौरे का दूसरा अर्धशतक लगाया. उन्होंने 92 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए.

ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए
विकेटकीपर बल्लेबाज हरवंश पंगलिया (23) और पुछल्ले बल्लेबाज खिलान पटेल के नाबाद 19 रनों ने भारत अंडर-19 को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए घरेलू टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही और सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

113 पर किया ढेर… वैभव सूर्यवंशी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का किया क्लीनस्वीप



Source link