41 साल का इंतजार खत्म, ASIA CUP फाइनल में पहली बार भारत के सामने पाकिस्तान

41 साल का इंतजार खत्म, ASIA CUP फाइनल में पहली बार भारत के सामने पाकिस्तान


Last Updated:

IND vs PAK Asia Cup Final: एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल खेलेंगी. इससे पहले दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं भिड़ी थीं. एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. भारत 8 बार का विजेता है जबकि पाकिस्तान दो बार ट्रॉफी जीत चुका है.

भारत और पाकिस्तान रविवार को फाइनल में भिड़ेंगे.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप के फाइनल में रविवार को आमने सामने होंगी. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों की टक्कर फाइनल में होने जा रही है. इससे पहले इस एशिया कप में दोनों टीमें लीग स्टेज और सुपर फोर में टकराई थीं जहां भारतीय टीम बीस साबित हुई थी. भारत ने दोनों मौकों पर पाकिस्तान को हराया था. अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ने जा रही हैं जहां भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार चैंपियन बनने की ओर देख रही है. एशिया कप के 17वें एडिशन में टीम इंडिया अभी तक अजेय है. उसने अपने सभी चारों मैच जीते हैं. फाइनल में भी भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है.

भारत और पाकिस्तान (Asia Cup Final IND vs PAK) की टीमें एशिया कप फाइनल में रविवार (28 सितंबर) को दुबई में टकराएंगी. यह महामुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया एशिया कप पर 8 बार कब्जा कर चुकी है जबकि पाकिस्तान ने दो बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया का सरताज बना है. जबकि पाकिस्तान अभी तक 2 बार चैंपियन बना है. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था.

भारत और पाकिस्तान रविवार को फाइनल में भिड़ेंगे.
एशिया कप 2025 में भारत का रोड टू फाइनल:
प्रतिद्वंद्वी परिणाम स्थान तारीख
यूएई 9 विकेट से जीत दुबई 10 सितंबर
पाकिस्तान 7 विकेट से जीत दुबई 14 सितंबर
ओमान 21 रन से जीत अबू धाबी 19 सितंबर
पाकिस्तान 6 विकेट से जीत दुबई 21 सितंबर
बांग्लादेश 41 रन से जीत दुबई 24 सितंबर
एशिया कप में पाकिस्तान का रोड टू फाइनल: 

प्रतिद्वंद्वी परिणाम स्थान तारीख
ओमान 93 रन से जीत दुबई 12 सितंबर
भारत 7 विकेट से हार दुबई 14 सितंबर
यूएई 41 रन से जीत दुबई 17 सितंबर
भारत 6 विकेट से हार दुबई 21 सितंबर
श्रीलंका 5 विकेट से जीत अबू धाबी 23 सितंबर
बांग्लादेश 11 रन से जीत दुबई 25 सितंबर

भारत और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई
भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत तय की. भारत ने मौजूदा एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार हराया है और रविवार, 28 सितंबर को सूर्या की टीम हैट्रिक पूरी करना चाहेगी. जबकि पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण मैच में बदला लेने की कोशिश करेगा.

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 में फाइनल खेला था
पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 में एशिया कप का फाइनल खेला था. उस संस्करण में पाकिस्तानी टीम उपविजेता रही थी. दूसरी ओर, भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है .

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

41 साल का इंतजार खत्म, ASIA CUP फाइनल में पहली बार भारत के सामने पाकिस्तान



Source link