MP Teacher Result 2025: टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, 1.60 लाख में से कितने हुए सेलेक्‍ट?

MP Teacher Result 2025: टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, 1.60 लाख में से कितने हुए सेलेक्‍ट?


Last Updated:

MPESB MP Teacher Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं.

MP टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, 1.60 लाख में से कितने हुए सेलेक्‍ट?Teacher job, teacher, MPESB MP Teacher Result 2025 OUT: एमपी टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी.

MPESB MP Teacher Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं. यह खबर उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था तो अब आप अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

MP Teacher Result: कब हुई थी परीक्षा?

मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया गया था.यह परीक्षा 29 अप्रैल 2024 तक चली थी जिसमें लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा का उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती करना था जिसमें गायन,वादन,नृत्य और अन्य विषयों के शिक्षकों के पद शामिल थे. MPESB ने सभी विषयों के लिए अलग-अलग समय-सारिणी जारी की थी ताकि उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था.पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली.इस दौरान उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन किया.

MP Teacher Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.होमपेज पर MP Teacher Result 2024 या Teacher Selection Exam Result का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.नए पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें.

अब क्‍या आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण जैसे दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार (यदि लागू हो) के लिए तैयार रहना चाहिए.MPESB जल्द ही इस संबंध में और जानकारी साझा करेगा.अगर आपका रिजल्ट अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा तो निराश न हों.अपनी कमियों को समझें और अगले अवसर के लिए बेहतर तैयारी करें.

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

MP टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, 1.60 लाख में से कितने हुए सेलेक्‍ट?



Source link