भोपाल. मध्य प्रदेश के चार जिलों से बुधवार को मानसून की विदाई हो चुकी है. इसमें नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड जैसे जिले शामिल है. इसके अतिरिक्त राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में और विदाई हो सकती है. दूसरी ओर भोपाल संभाग के जिलों में बारिश नहीं होने से मानसून की विदाई की संभावना बन रही है.
भोपाल में तेज धूप खिली रही तो वहीं इंदौर और ग्वालियर में भी मौसम साफ रहा.मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों से वापसी कर चुका है. वहीं सिस्टम की बात करें तो निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. साथ ही आज एक और लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा. प्रदेश के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर देखा जा सकता है.
जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 36°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 35.6°C, दतिया/श्योपुर – 34.4°C, उज्जैन/गुना/टीकमगढ़ – 34°C, नर्मदापुरम – 33.9°Cन्यूनतम तापमान: खंडवा – 20°C (सबसे कम), राजगढ़ – 20.2°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.8°C, नरसिंहपुर – 21.4°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.5°Cकैसा रहा बड़े शहरों का पाराग्वालियर – 36°Cउज्जैन – 34°Cभोपाल – 33°Cइंदौर – 32°Cजबलपुर – 31.3°C