Success Story: पहले मोबाइल की दुकान में खाए धक्के, फिर कपड़ों का बिजनेस भी बंद, अचानक सफेद दानों ने बनाया लाखों का मालिक!

Success Story: पहले मोबाइल की दुकान में खाए धक्के, फिर कपड़ों का बिजनेस भी बंद, अचानक सफेद दानों ने बनाया लाखों का मालिक!


Last Updated:

Sabudana Khichdi Business Success Story: साबूदाना खिचड़ी का बिजनेस आप कम लागत में भी शुरू कर सकते हैं, इसके साथ ही अगर आप साफ सफाई का ध्यान रखते हैं तो कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

अनुज गौतम, सागर: जब कोई इंसान ठोकर खाकर गिरता है तब उसके पास दो ही ऑप्शन होते हैं एक तो वह अपनी किस्मत को दोष देकर जिंदगी भर रोता रहे दूसरा वह और ताकत से खड़ा हो मेहनत करे और आगे बढ़े. ऐसा ही कुछ सागर के विकास केसरवानी ने भी किया जिन्होंने 12 साल तक मोबाइल की दुकान पर काम किया लेकिन उसकी वजह से परिवार का पालन पोषण ठीक तरह से नहीं हो पा रहा था तब उन्होंने खुद का व्यापार शुरू करने के उद्देश्य से कपड़ों की दुकान खोल ली, कुछ समय तो ठीक रहा लेकिन फिर लॉकडाउन आया तो व्यापार बंद हो गया आर्थिक स्थिति बुरी तरह से बिगड़ गई दुकान का किराया नहीं दे पाने की वजह से दुकान खाली करना पड़ा.

लेकिन विकास केसरवानी ने हिम्मत नहीं छोड़ी. मैं कपड़ा खरीदने के लिए अक्सर इंदौर जाया करता था और वहां पर साबूदाना की खिचड़ी खाता था. सागर में इस तरह का काम कोई नहीं करता था. उन्होंने नया व्यापार शुरू करने के लिए 2 किलो साबूदाना से शुरुआत की 6 महीने तक ठीक-ठाक दुकान चलती रही उनका घर खर्च भी निकलने लगा लेकिन जब धीरे-धीरे शहर वासियों को इनके बारे में पता चला तो लोग टेस्ट के दीवाने होते गए. अब रोजाना इनके पास तीन चार सौ ग्राहक पहुंचते हैं. पिछले 3 साल से 12 महीने यह फलाहारी आइटम की दुकान संचालित कर रहे हैं औसतन हर महीने लाख भर की कमाई हो जाती है.

सागर शहर के कटरा में स्थित पद्माकर स्कूल के गेट के बाहर चौपाटी में इनकी दुकान ई रिक्शा पर लगती है रिक्शा पर ही यह अपनी श्रीजी फलाहारी की दुकान बनाए हुए हैं. साबूदाना खिचड़ी में खजूर की चटनी, चिप्स, फलाहारी नमकीन, घर पर बने देसी मसाले का इस्तेमाल करते हैं. ताकि किसी का व्रत भंग ना हो साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखते हैं. छोटी सी दुकान में यहां ग्राहकों का मेला सा लगा रहता है. साबूदाना खिचड़ी रुपए 30 में एक प्लेट, गटपट 25 में एक प्लेट और साबूदाना बड़ा 20 में एक नाग, चिप्स चाट 30 रुपए में एक देते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

दुकान में पड़ी धूल तब खुला दिमाग, सफेद दानों से खोल डाला ऐसा बिजनेस, कमाई…



Source link