Last Updated:
Pakistan’s Run-Out Comedy: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ आसान रन-आउट का मौका गंवा दिया. जिसमें नॉन-स्ट्राइकर छोर पर सैफ हसन बाल-बाल बच गए. यह मैच काफी रोमांचक रहा.
नई दिल्ली. निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी पारियों के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 सुपर चार के करो या मरो मैच में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया.पाकिस्तान के सामने फाइनल में भारत की चुनौती होगी. एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब खिताबी मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होगी. एशिया कप के इस सत्र में दोनों टीमों के बीच दो मैचों में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है.पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 135 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया.पाकिस्तान की टीम 11वें ओवर में 49 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी. इस दौरान पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का जमकर मजाक उड़ाया गया.