दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का आज चौथा दिन है। शहर के कोन-कोने से लोग गरबा महोत्सव में शामिल हो रहे है। अलग- अलग तरह के गेटअप, अट्रैक्टिव ड्रेस पहनकर लोग अभिव्यक्ति में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। यहां आगरा से लेकर बनारस और दिल्ली हर जगह
.
बनारस की गलियों की शान बनारसी कचौरी
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में बनारस की गलियों की शान स्पेशल कचौरी का स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बनारस से स्टॉल लगाने आए राकेश कुमार ने बताया – “ये कचौरी हमारे बनारस की पहचान है। यहां आकर लोग हमारे स्वाद को पसंद कर रहे हैं।
गरबा महोत्सव में लोगों को खूब भा रही बनारस की मशहूर चाट।
उन्होंने कहा कि इस स्टॉल पर केवल कचौरी ही नहीं, बल्कि बनारस की मशहूर चाट का भी स्वाद लोगों को मिल रहा है। इनमें टमाटर चाट, फास्टट्रैक चाट, पालक चाट, पपड़ी चाट और आलू टिक्की जैसी कई डिश शामिल हैं।
गरबा देखने आए लोग यहां बनारसी जायके का लुत्फ उठा रहे हैं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ इस स्वाद को एन्जॉय कर रहे हैं।
आगरा के दही बड़े लोगों को खूब भा रहे
अभिव्यक्ति की सिल्वर जुबली पर पहली बार आगरा के मशहूर दही बड़े का स्टॉल भी गरबे में लगा है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
स्टॉल लगाने आए संस्कार शर्मा ने बताया कि हमने पहली बार दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति महोत्सव में स्टॉल लगाया है। लोग हमारे दही बड़े, आलू टिक्की और चीला को बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां के दही बड़े जो खाकर जा रहा है। वो यही कह रहा है कि हमने आज तक ऐसे दही बड़े आज तक नहीं खाए।

आगरा के दही बड़े और आलू टिक्की भी लोगों को पसंद आ रही।
यहां देखें डिशेस और उनके प्राइज …

बनारसी कचौरी से लेकर इंदौरी फलाहारी तक का लोग खूब स्वाद ले रहे।