Last Updated:
Indore Garba News: इंदौर के एक गरबा पंडाल में शुक्रवार की मध्य रात्रि बवाल हो गया. ओछी हरकत पर एक युवक को लोगों ने पकड़ा, जब उसका आधार देखा तो…
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
शिकायत के अनुसार, शनिवार रात मध्य रात्रि को गरबा कार्यक्रम जोरों पर था. एक युवती अपने मित्र हर्षल गोयल के साथ डांस कर रही थी. अचानक एक युवक बार-बार युवती को देख रहा था. शक होने पर हर्षल ने पूछताछ की. युवक ने नाम राहुल बताया. लेकिन, जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह आना-कानी करने लगा.
भीड़ इकट्ठा होने पर उसने आधार कार्ड दिखाया. उसमें उसका नाम मोहम्मद हामिद रजा, पिता सैफुल, निवासी फूलवाली सफी नगर, थाना बीलासा, जिला बिहार लिखा था. यह देखते ही भीड़ में आक्रोश फैल गया. कई लोग युवक पर हमला करने लगे. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की कोशिश की. मौके पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी ने हामिद को सुरक्षित गिरफ्तार किया.
एफआईआर दर्ज
खजराना थाने के सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि युवतकी की शिकायत पर आवेदन पत्र मिला. इसमें हामिद अख्तर ने राहुल नाम से गरबा में प्रवेश किया. अपनी सही पहचान छिपाई. धारा 319(2) (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज हुई है. जांच जारी है. युवक से पूछताछ में कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला.
पड़ाल में प्रवेश से पहले जांच जरूरी
वहीं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि गरबा हिंदू सांस्कृतिक आयोजन है. इसमें पहचान छिपाकर प्रवेश संदिग्ध है. जिला प्रमुख ने कहा, “हमने आयोजकों को आईडी चेक करने की सलाह दी थी. ऐसी घटनाएं लव जिहाद जैसी साजिशों को रोकने के लिए जरूरी हैं.” बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शहर के सभी गरबा पंडालों में सख्त जांच हो, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो सके.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें