कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का विरोध
उमरिया में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सावित्री सिंह और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू लल्
.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावित्री सिंह ने सवाल उठाया कि जो मंत्री महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, वह शासन में रहते हुए उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लल्लू सिंह ने विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके इस्तीफे और मानसिक स्वास्थ्य जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय कुमार कोल ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना देवी दुर्गा का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक मंच से देश की सभी महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।