कमाल के संजू सैमसन…एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड

कमाल के संजू सैमसन…एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड


Last Updated:

Sanju Samson Sixes records: संजू सैमसन ने पांचवें नंबर पर उतरकर 23 गेंदों पर 39 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था. संजू ने इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर महारिकॉर्ड बना डाला. संजू के नाम एशिया कप में 6 सिक्स हो गए हैं जो एशिया कप टी20 फॉर्मेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे अधिक है.

संजू सैमसन के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने एशिया कप में महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने यह बड़ी उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में हासिल की. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. संजू ने श्रीलंका के खिलाफ कैमियो पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों पर 39 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था. इस मुकाबले को भारत ने सुपर ओवर में जीता. दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए थे.इसके बाद सुपर ओवर में भारत को 3 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया.

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 55 पर पहुंचा दी है. उन्होंने यह उपलब्धि 48 पारियों में हासिल की है.जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 85 पारियों में 52 छक्के हैं. ऋषभ पंत 66 पारियों में 44 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ईशान किशन ने 32 पारियों में 36 छक्के लगाए हैं. एशिया कप से पहले संजू सैमसन युवा अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते थे और उस पोज़िशन पर तीन शतक लगा चुके थे. हालांकि इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल की टीम में वापसी के कारण वह मध्य क्रम में खेल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले मैच में सैमसन को आठवें नंबर पर उतारा गया था और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था.

संजू सैमसन के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड.

संजू सैमसन एक विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं
संजू सैमसन ने बीच के ओवरों में अपनी विस्फोटक क्षमता का प्रदर्शन जारी रखा है. शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत के दौरान उन्होंने पांचवें नंबर पर 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके स्ट्रोक्स में शानदार छक्के शामिल थे, जिसमें हसरंगा की गेंद पर साइट-स्क्रीन के ऊपर से एक ज़ोरदार हिट और दासुन शनाका के खिलाफ काउ कॉर्नर पर एक शानदार छक्का शामिल था. इन शॉट्स की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए.

संजू सैमसन को कई पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा चुका है
इस रिकॉर्ड के साथ संजू सैमसन ने खुद को न केवल एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में बल्कि टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे विस्फोटक विकेटकीपरों में से एक के रूप में भी स्थापित किया है. लगातार गेंद को आसानी से पकड़ने की उनकी क्षमता और विभिन्न बल्लेबाजी क्रमों में उनकी लचीलापन उन्हें रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कमाल के संजू सैमसन…एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड



Source link