चित्रकूट दीपावली मेला; 10 जोन के 142 एकड़ में पार्किंग: राज्यमंत्री बागरी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; बोलीं- सभी मिलकर करें काम – Satna News

चित्रकूट दीपावली मेला; 10 जोन के 142 एकड़ में पार्किंग:  राज्यमंत्री बागरी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; बोलीं- सभी मिलकर करें काम – Satna News


भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में इस बार होने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की।

.

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर काम करें ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे एक अच्छा अनुभव लेकर लौटें।

142 एकड़ में बनेगी पार्किंग, मेला 10 जोन में बंटेगा

बैठक में बताया गया कि इस बार मेला क्षेत्र को 10 जोन में बांटा गया है, ताकि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही, 142 एकड़ क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। रीवा संभागीय आयुक्त बीएस जामोद ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 15 अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

दीपोत्सव की बेहतर योजना के लिए साधु-संतों से भी सुझाव लिए गए।

साधु-संतों से लिए सुझाव

चित्रकूट के समग्र विकास और दीपोत्सव की बेहतर योजना के लिए साधु-संतों से भी सुझाव लिए गए। उद्यमिता परिसर में हुई बैठक में उन्हें तैयारियों की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय नागरिकों और संत समाज के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।

सांसद बोले- बनेगी 100 करोड़ की योजना

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि चित्रकूट के समग्र विकास के लिए ₹100 करोड़ की विशेष योजना बनाई गई है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

दीपदान बनेगा आकर्षण का केंद्र

संत रामहदय दास ने बताया कि हर वर्ष दीपावली मेले में लगभग 40 से 50 लाख श्रद्धालु चित्रकूट आते हैं और एक करोड़ से ज्यादा दीप जलाकर दीपदान करते हैं। यह आयोजन चित्रकूट की आध्यात्मिक पहचान और गौरव को और बढ़ाता है।



Source link