टेस्‍ट में भारत से लोहा लेने अहमदाबाद पहुंची विंडीज, हुआ भव्‍य स्‍वागत

टेस्‍ट में भारत से लोहा लेने अहमदाबाद पहुंची विंडीज, हुआ भव्‍य स्‍वागत


Last Updated:

IND vs WI Test Series: वेस्टइंडीज टीम भारत टेस्ट सीरीज खेलने अहमदाबाद पहुंची, होटल में शाही स्वागत हुआ. भारत-वेस्टइंडीज के बीच 100 टेस्ट, अब तक भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 जीते हैं.

टेस्‍ट में भारत से लोहा लेने अहमदाबाद पहुंची विंडीज, हुआ भव्‍य स्‍वागतवेस्‍टइंडीज क्रिकेट टीम पहुंची भारत. (News18)

नई दिल्‍ली. भारत-पाकिस्‍तान एशिया कप फाइनल का खुमार इस वक्‍त फैन्‍स पर छाया हुआ है. इस मुकाबले से एक दिन पहले भारत की धरती पर क्रिकेट गलियारे से एक अहम खबर आई. वेस्‍टइंडीज की टीम भारत पहुंच गई है. दो मैचों क टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए विंडीज भातर आ गई है. सीरीज की शुरुआत दो अक्‍टूबर से अहमदाबाद टेस्‍ट से होगी. खास बात यह है कि मेहमान वेस्टइंडीज टीम का गुजरात की धरती पर स्वागत बेहद शाही अंदाज में हुआ. अहमदाबाद के जिस होटल में वेस्टइंडीज खिलाड़ी ठहरे हैं, वहां लाल कालीन बिछाकर और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ उनका अभिनंदन किया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही कैरेबियाई खिलाड़ी होटल पहुंचे, स्टाफ और प्रशंसकों ने तालियों और जयकारों के बीच उनका स्वागत किया. खिलाड़ियों को पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर सम्मानित भी किया गया. मेहमान टीम के चेहरों पर इस गर्मजोशी भरे स्वागत से खुशी साफ झलक रही थी.

वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा हमेशा से खास रहा है. भले ही हाल के वर्षों में कैरेबियाई टीम टेस्ट क्रिकेट में कमजोर नजर आई हो, लेकिन उनके क्रिकेट इतिहास को देखते हुए उनका रुतबा आज भी बरकरार है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 100 टेस्ट मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से 47 ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. भारत ने 23 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज के नाम 30 जीत दर्ज हैं.

यह भी सच है कि विंडीज ने भारत को टेस्ट में आखिरी बार साल 2002 में किंग्स्टन में हराया था. इसके बाद से उन्हें एक भी जीत नसीब नहीं हुई. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रायन लारा और विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की विरासत वाली यह टीम भारत की धरती पर कोई चमत्कार कर पाती है या नहीं. फिलहाल तो अहमदाबाद में उनके भव्य स्वागत ने इस टेस्ट सीरीज के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

टेस्‍ट में भारत से लोहा लेने अहमदाबाद पहुंची विंडीज, हुआ भव्‍य स्‍वागत



Source link