पीपीपी मॉडल में नहीं, पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज बने: लोसपा ने निकाली रैली, कहा- जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो – Katni News

पीपीपी मॉडल में नहीं, पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज बने:  लोसपा ने निकाली रैली, कहा- जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो – Katni News


कटनी में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पार्टी संरक्षक रघु ठाकुर के नेतृत्व में रैली निकाली गई और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को सरकारी बनाने और अवैध कब्जाधारियों पर आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की गई।

.

यह जुलूस खिरहनी फाटक पुलिस चौकी के सामने से शुरू हुआ और कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए शहर और बाजार से गुजरे। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र कटनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के बजाय पूरी तरह से सरकारी बनाने की मांग था। जुलूस कचहरी चौक पहुंचकर एक जनसभा में परिवर्तित हो गया।

रघु ठाकुर ने रखी दो मुख्य मांगें

सभा को संबोधित करते हुए लोसपा संरक्षक रघु ठाकुर ने दो मुख्य मांगें रखीं। उन्होंने कटनी के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज को सरकारी बनाने की मांग की। उन्होंने ग्राम अमाडी में सरकारी और निजी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी रहवासी मौजूद रहे।

लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल ने इस आंदोलन को चेतावनी बताया और कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पीपीपी मॉडल को एक प्रकार का निजीकरण बताते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता पर बल दिया।

स्थानीय विधायक का मिला समर्थन

जुलूस से पहले, लोसपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों के पीछे के तर्क से अवगत कराया। विधायक जायसवाल ने लोसपा की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज चाहते हैं और इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज कटनी में ही बनेगा, कहीं और नहीं।



Source link