Last Updated:
How to ripen bananas at home: कृषि विशेषज्ञ मनोहर सिंह देवके ने बताया कि घर पर केले को बिना किसी केमिकल के केवल 2-3 दिन में देसी तरीके से पकाया जा सकता है.
बुरहानपुर. यदि आप केले खाने के शौकीन है तो आपको अक्सर बाजार से केले खरीद कर लाना पढ़ते होंगे और कहीं न कहीं वह केमिकल से पकाए जाते हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार आपके घर पर ही देसी घरेलू नुस्खा अपना कर आप केले को पका सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से बताने के लिए जा रहे हैं. यदि आप भी इस तरह का उपाय करते हैं, तो आपके घर पर भी कच्चे केले पक जाएंगे. आप देसी तरीके से उनको पका सकते हैं. कोई अधिक खर्च भी नहीं करना है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की, तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी बाजार से केले खरीद कर ला रहे हैं, तो अक्सर यह केले केमिकल से पकाए हुए होते हैं. आज हम आपको आपके घर पर ही देसी तरीके से केले पकाने की एक ऐसी विधि बताने के लिए जा रहे हैं कि आप आसानी से केले पका सकते हैं यदि आप भी कच्चे केले को आपके घर पर पका सकते हैं, तो आपको सबसे पहले कच्चे केले बाजार से लाना है. उनको धो ले एक सूखे बार दान में लपेट कर रख दीजिए 2 से 3 दिन में यह केले पक कर तैयार हो जाएंगे. यह सबसे देसी तरीका हैं. केले को पकाने के लिए कोई भी केमिकल डालने की आवश्यकता नहीं होती है. देसी तरीके से पके हुए केले खाने में बड़े स्वादिष्ट लगते हैं.
देसी तरीके से पके हुए केले के छिलकों का नहीं बदलता रंग
एक्सपर्ट शेख रईस बताते हैं की देसी तरीके से पके हुए केले का रंग नहीं बदलता है. केले के छिलके जिस तरह से कच्चे केले के होते हैं उसी तरह से छिलके रहते हैं. हल्के से काले चट्टे पढ़ते हैं. लेकिन केला देसी तरीके से तीन दिन में पक जाता है. देसी तरीके से पका हुआ केला खाने में स्वादिष्ट लगता है और बहुत ही कम दाम पर पक जाता है. ₹10 में आपको 15 केले आसानी से मिल जाएंगे.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें