मंडला में स्कूली छात्राओं को आया भाव, VIDEO: दुर्गोत्सव पंडाल में सुबह की आरती के दौरान 15 छात्राएं भाव में दिखीं – Mandla News

मंडला में स्कूली छात्राओं को आया भाव, VIDEO:  दुर्गोत्सव पंडाल में सुबह की आरती के दौरान 15 छात्राएं भाव में दिखीं – Mandla News


माता प्रतिमा के सामने भाव में छात्राएं।

मंडला जिले में दुर्गोत्सव के दौरान एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो निवास के गायत्री मंदिर के पास स्थित माता महाकाली पंडाल का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस में छात्राएं भाव खेलती दिख रही हैं। यह घटना लगभग तीन दिन पुरानी है।

.

जानकारी के मुताबिक, पंडाल के समीप स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की लगभग 10 से 15 छात्राएं सुबह आरती के समय स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें भाव आ गया और वे स्कूल ड्रेस में ही माता के जयकारों के बीच भाव खेलने लगीं।

इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा रहा है।

काली माता की प्रतिमा के समीप भाव में स्कूली छात्राएं।



Source link