मंदसौर जिले में सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से निराश किसान कभी अपनी फसल पर रोटावेटर चला रहे हैं तो कभी आग के हवाले कर रहे हैं। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिलोद पिपलिया गांव में शनिवार शाम किसान नरेंद्र सिंह ने अपनी पूरी सोयाबीन की फसल को आग के हवाल
.
किसानों के अनुसार, लगातार बारिश और पीला मोजेक जैसे रोगों के कारण इस बार सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों को फसल निकालने में मजदूरी का खर्च भी नहीं मिल पा रहा है।
चिलोद पिपलिया गांव के किसान नरेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने अपनी लगभग 3 बीघा सोयाबीन की फसल काटने के लिए मशीन चलाई, तो घंटों की मेहनत के बाद भी पर्याप्त दाने नहीं निकले। इस स्थिति से हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
किसानों का कहना है कि पीला मोजेक और अन्य वायरस के कारण फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसान नरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा और बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस पर तुरंत सहायता करनी चाहिए।