गौशाला निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री राधा सिंह।
सिंगरौली जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय प्रांगण में स्थित अस्थाई एनिमल शेल्टर होम का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह भी उनके साथ मौजूद
.
राज्य मंत्री ने मौके पर उपस्थित उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम की कमियों को दूर किया जाए, ताकि घायल पशुओं को उचित और बेहतर चिकित्सा मिल सके।
गोवंश को दुलारती राज्य मंत्री।
यह अस्थाई एनिमल शेल्टर होम घायल पशुओं के तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थापित किया गया है। इसमें गौ वंशों के साथ-साथ अन्य पशुओं का भी इलाज किया जाता है।
पशुओं का उपचार वेटनरी चिकित्सक, उनके स्टाफ और गौ सेवा संस्थान से जुड़े गौ सेवकों द्वारा किया जाता है। अवलोकन के समय एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, उप संचालक वेटनरी रवींद्र कुमार सिंह, वेटनरी चिकित्सक स्टाफ और गौ सेवा संस्थान के सदस्य भी उपस्थित थे।