India vs Pakistan Final: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार ‘महाजंग’ होने जा रही है. कुछ ही घंटों में दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने खिताबी जंग में उतरेंगी. इससे पहले भी इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 2 बार भिड़ चुकी हैं. कभी हैंड शेक कंट्रोवर्सी हुई तो कभी प्लेन क्रैश इशारों का विवाद. अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को नया जख्म देने की तैयारी कर ली है. खबर है कि फाइनल से पहले हैंडशेक कंट्रोवर्सी के चर्चे थमे ही थे कि टीम इंडिया ने ट्रॉफी फोटो शूट रद्द करने का फैसला किया है.
नहीं होगा फोटोशूट
आमतौर पर किसी भी फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते हैं. लेकिन भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच ये नहीं होगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच ट्रॉफी का फोटोशूट नहीं होगा, इस बात की पुष्टि जियो न्यूज भी कर रहा है. इस खबर से चारों तरफ खलबली मच चुकी है.
कब होना था फोटो शूट
फाइनल से एक दिन पहले शनिवार को ट्रॉफी फोटो शूट होना था. भारत ने कथित तौर पर इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया. विश्वसनीय रूप से पता चला है कि भारतीय दल ने एक दिन की छुट्टी ली थी क्योंकि फाइनल से पहले कैंप के किसी भी सदस्य ने मीडिया को संबोधित नहीं किया था. जिससे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की पुरानी परंपरा को छोड़ दिया गया.
ये भी पढ़ें.. WPAC 2025: पहले ही दिन आया गोल्ड मेडल… शैलेश कुमार ने हाई जंप में रचा इतिहास, तोड़ा ये रिकॉर्ड
सलमान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि वह फाइनल में अपने खिलाड़ियों को खुली छूट देंगे और आक्रामक रूप अपनाएंगे. आगा ने कहा, ‘हर व्यक्ति को अपनी भावनाएँ व्यक्त करने का अधिकार है. अगर हम किसी तेज गेंदबाज को अपनी भावनाएँ व्यक्त करने से रोक देते हैं, तो फिर क्या बचता है? मैं किसी को भी तब तक नहीं रोकूँगा जब तक वह अपमानजनक न हो.’