IND vs SL Super Over: एशिया कप का सबसे बेकार मैच, मगर उसने ही क्रिकेट फैन्स को हिला दिया, कैसे 3 कांड से बना रोमांचक

IND vs SL Super Over: एशिया कप का सबसे बेकार मैच, मगर उसने ही क्रिकेट फैन्स को हिला दिया, कैसे 3 कांड से बना रोमांचक


Last Updated:

Asia Cup 2025 IND vs SL Match: एशिया कप 2025 में भारत बनाम श्रीलंका मैच सुपर ओवर तक गया. पहले लग रहा था कि यह मैच काफी बोरिंग होगा, मगर सुपर ओवर ने इसे रोमांचक बना दिया. चलिए जानते हैं भारत बनाम श्रीलंका मैच के तीन कांड.

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर की वजह से और रोमांचक हो गया.
IND vs SL Match: एशिया कप 2025 के फाइनलिस्ट तय हैं. भारत और पाकिस्तान 41 साल बाद भिड़ने को तैयार हैं. फाइनल से पहले एशिया कप 2025 के सुपर फोर स्टेज का एक मुकाबला बाकी था. भारत बनाम श्रीलंका. भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यह मैच खेला गया. यह मुकाबला शुरू में एक डेड रबर लग रहा था. कारण की श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर थी. भारत अपनी सीट पक्की कर चुका था. सबको यह मैच महज औपचारिकता लग रही थी. फैन्स को भी लगा था कि यह मैच बस औपचारिकता होगी और यह सबसे बेकार मैच होगा. कारण कि न रोमांच और न रिजल्ट का इंतजार. मगर कहते हैं क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है. भारत बनाम श्रीलंका मैच में ऐसा पासा पलटा कि सबसे बोरिंग मैच सबसे रोमांचक हो गया.
दरअसल, एशिया कप में एक भी मैच सुपर ओवर तक नहीं गया था. भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच ही टाई हो गया. इसके कारण मैच सुपर ओवर तक पहुंचा. इस मुकाबले में ऐसे तीन कांड हुए, जिसने भारत बनाम श्रीलंका मैच को एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला बना दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर अपनी अजेय लय बरकरार रखी, मगर मैदान से लेकर घर में बैठे लोगों ने इस खेल का खूब आनंद उठाया. चलिए जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका मैच में वो 3 कांड क्या हैं, जिसने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया.

पहला कांड: अक्षर पटेल का कैच और छक्का वाला ड्रामा

दरअसल, टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी कर रहे थे. सामने स्ट्राइक पर थे श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसंका. चक्रवर्ती की गेंद पर निसंका ने जोरदार शॉट खेला. गेंद सीधा लॉन्ग-ऑन की ओर गई. वहां पहले से अक्षर पटेल मौजूद थे. कैच आसान लग रहा था, मगर कैच छूट गई. अब गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई और सबको लगा कि यह छक्का हुआ. मगर अंपायर ने छक्के का इशारा करने के बजाय ‘डेड-बॉल’ का सिग्नल दे दिया. यह फैसला देख सभी हैरान रह गए. टीम इंडिया को भी यकीन नहीं हुआ कि क्या हुआ. मगर अंपायर ने उस नियम के तहत छक्के वाली गेंद को डेड बॉल दिया कि जब तक कोई चोटिल खिलाड़ी बाहर नहीं जाता, रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ी अंदर नहीं आ सकता. इस वजह से यह फैसला भी अलग रोमांचक रहा.

दूसरा कांड: दासुन शनाका का आउट से नॉट आउट

अर्शदीप सिंह भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे. अर्शदीप ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी, जिस पर यह कांड हुआ. अर्शदीप की यह गेंद सीधे विकेट के पीछे संजू सैमसन के पास गई. दासुन शनाका रन लेने के लिए दौड़े. तभी विकेटकीपर संजू सैमसन ने शानदार थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी. भारतीय फील्डर्स ने अंपायर से शनाका को कैच आउट की अपील की. इसके बाद अंपायर ने शनाका के आउट दे दिया. शनाका ने इसके बाद डीआरएस लिया और उन्होंने कैच आउट के फैसले को चुनौती दी. रिप्ले में दिखा कि बल्ले और गेंद का संपर्क नहीं हुआ था. इसकी वजह से उनके कैच आउट का फैसला पलट गया. क्योंकि अपील कैच आउट को लेकर हुई थी, इसलिए संजू सैमसन के थ्रो से विकेट नहीं मिला.

तीसरा और सबसे बड़ा कांड: सुपर ओवर का रोमांच

भारत और श्रीलंका मैच के बीच सबसे बड़ा कांड तो सुपर ओवर ही था. जी हां, मैच से पहले सबको लग रहा था कि यह बेकार मैच है. कोई मजा नहीं आएगा. ऐसे ही दोनों टीमें सुपर फोर का कोरम पूरा कर रही है. मगर मैच के आखिरी ओवर में बाजी पलट गई. भारत और श्रीलंका के बीच मैच टाई हो गया और इस तरह एशिया कप 2025 में पहला सुपर ओवर फैन्स को देखने को मिला. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का टारगेट दिया. जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी गजब बल्लेबाजी की. ओपनर निसंका के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 202 रन बनाकर मैच को टाई करा दिया. मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से भारत को मैच जितवा दिया.

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homecricket

एशिया कप का बोरिंग मैच, जिसने फैन्स को हिला दिया, 3 कांड से कैसे हुआ रोमांचक?



Source link