Last Updated:
Indore News: इंदौर के शीतला माता बाजार में हड़कंप मचा हुआ है. विधायक पुत्र के अल्टीमेटम के बाद मुस्लिम सेल्समैन को हटाया जा रहा है. कांग्रेस भी कूद पड़ी है. जानें माजरा…
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
बाजार में बढ़ रहा ‘लव जिहाद’
जानकारी के अनुसार, एक महीने पहले एकलव्य सिंह गौड़ ने शीतला माता बाजार व्यापारी एसोसिएशन की बैठक बुलाई. उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि 25 सितंबर तक सभी मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दें. एक अतिरिक्त दिन की मोहलत देते हुए 26 सितंबर तक चेतावनी दी. गौड़ का दावा था कि बाजार में ‘लव जिहाद’ के मामले बढ़ रहे हैं. एसोसिएशन के महासचिव पप्पू माहेश्वरी ने पुष्टि की कि बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि मुस्लिम कर्मचारी डिजाइन दिखाने के बहाने महिलाओं के नंबर लेते हैं. बाद में इनसे ‘लव जिहाद’ की घटनाएं होती हैं, इसलिए साड़ी दुकानों से 40 मुस्लिम सेल्समैन हटा दिए गए.
ये शुद्धिकरण है…
बाजार में करीब 1000 दुकानें हैं. ज्यादातर महिलाओं के परिधानों की बिक्री होती है. एकलव्य ने मुस्लिम किरायेदारों को भी दो महीने में दुकानें खाली करने का आदेश दिया. उनके सहयोगी ने इसे ‘बाजार का शुद्धिकरण’ अभियान बताया. कुछ व्यापारियों ने गुमनाम रहते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि इलाका विधायक मालिनी गौड़ के क्षेत्र में है.
कांग्रेस का कड़ा विरोध
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एकलव्य पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विधायक का बेटा संविधान के खिलाफ काम कर रहा है. यह शहर की शांति भंग करने का प्रयास है. एकलव्य गौड़ को गिरफ्तार करे पुलिस.” पटवारी ने इंदौर डिवीजन कमिश्नर सुधाम खाड़े से मुलाकात कर एफआईआर की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी, “कांग्रेस शहर में ये सब बर्दाश्त नहीं करेगी. पुलिस और प्रशासन बीजेपी के लिए काम न करे. अधिकारी तीन साल के लिए रहते हैं, हम सबसे हिसाब लेंगे.” शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भी प्रदर्शन किया.
लोगों को हो रहा नुकसान
वहीं, मुस्लिम व्यापारियों और कर्मचारियों ने विरोध मार्च निकाला. हिंदू पार्टनर वाले दुकानदार भी सड़क पर उतरे. एक दुकानदार ने कहा, “हम भाई-भाई की तरह काम करते हैं. रोजगार से खेलना गलत है.” 40-50 मुस्लिम किरायेदारों को दुकानें खाली करनी पड़ेंगी. 100 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं. अधिकार कार्यकर्ता जायद पठान ने इसे आर्थिक भेदभाव बताया.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें