Last Updated:
IND vs PAK Head to Head: भारत और पाकिस्तान एशिया कप फाइनल से पहले दर्शकों के लिए स्टैट्स पर नजर डालना बेहद जरूरी है. भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया मजबूत नजर आती है लेकिन फाइनल मुकाबलों का इतिहास भारत के पक्ष में नजर नहीं आता है.
भारत पाकिस्तान हेड टू हेड इतिहास दिलचस्प है. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच रविवार 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप फाइनल खेल रही हैं. 41 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब दोनों देश खिताबी मैच में आमने-सामने आए हों. ऐेसे में फैन्स के बीच रोमांच होना लाजमी है. हालांकि इसी टूर्नामेंट में सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो बार भारत के हाथों पस्त हो चुकी है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अब फाइनल में मैन इन ग्रीन को हराने को तैयार हैं.
सूर्यकुमार यादव ने सुपर-4 में पाकिस्तान को मात देने के बाद एक बयान में कहा था कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मुकाबले में कोई प्रतिस्पर्धा जैसी चीज नहीं है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ सालों में एक तरफ जीत दर्ज करता आ रहा है. सूर्या के इस बयान के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया. ऐसा होना लाजमी भी था क्योंकि हम अबतक सिर्फ बार-बार पड़ोसी मुल्क को क्रिकेट के मैदान में पस्त कर रहे थे. इस बार सिर्फ पाकिस्तान को हराया नहीं गया बल्कि शब्दबाण से पड़ोसियों को इगो को SKY ने छलनी-छलनी कर दिया. ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी भी है कि आखिर क्रिकेट के मैदान में भारत पाकिस्तान मैच के आंकड़े क्या कहते हैं. चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
भारत पाकिस्तान फाइनल मैचों का इतिहास
| टूर्नामेंट | परिणाम | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|
| वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट | भारत 8 विकेट से जीता | मेलबर्न | 1985 |
| ऑस्ट्रल-एशिया कप | पाकिस्तान 1 विकेट से जीता | शारजाह | 1986 |
| ऑस्ट्रल-एशिया कप | पाकिस्तान 39 रन से जीता | शारजाह | 1994 |
| टी20 वर्ल्ड कप | भारत 5 रन से जीता | जोहांसबर्ग | 2007 |
| चैंपियंस ट्रॉफी | पाकिस्तान 180 रन से जीता | द ओवल | 2017 |
भारत बनाम पाकिस्तान मल्टीनेशन टूर्नामेंट फाइनल
अबतक भारत-पाकिस्तान कुल पांच बार आईसीसी, एशिया कप जैसे दो से ज्यादा मुल्कों वाले टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ फाइनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान दो बार भारत और तीन बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की. फाइनल में भारत के आगे पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है.
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी फाइनल
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें कुल दो बार फाइनल मैच एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं. इस दौरान एक मैच भारत और एक मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया.
भारत-पाकिस्तान टी20 स्टैट्स
अबतक कुल 15 भारत बनाम पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने इनमें से 12 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों में बाजी मारी.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें