अनिल माधव दवे की स्मृति में परकम्मा कुटी शुरू: मुख्य अतिथि बोले- विचार व्यक्ति के बाद भी जीवित रहते हैं, अच्छे विचार से काम करें – Khargone News

अनिल माधव दवे की स्मृति में परकम्मा कुटी शुरू:  मुख्य अतिथि बोले- विचार व्यक्ति के बाद भी जीवित रहते हैं, अच्छे विचार से काम करें – Khargone News


खरगोन के नर्मदा तट स्थित माकड़खेड़ा में ‘परकम्मा कुटी’ का शुभारंभ किया गया। आरएसएस के मालवा प्रांत प्रचारक राज मोहन ने इसका उद्घाटन किया। नर्मदा समग्र ने इस कुटी को अपने प्रेरणा स्रोत स्व. अनिल माधव दवे के नर्मदा स्वच्छता और परिक्रमा वासियों की सुविध

.

इस अवसर पर सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, नर्मदा समग्र सचिव करणसिंह कौशिक और कार्तिक सप्रे भोपाल सहित धार, कुक्षी, बड़वानी, खरगोन से नर्मदा समग्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि

QuoteImage

विचार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, व्यक्ति रहे या न रहे। विचार व्यक्ति के बाद भी जीवित रहते हैं। हम सभी को अच्छे विचारों के साथ कार्य करना चाहिए। स्व. अनिल माधव दवे ने नर्मदा स्वच्छता और परिक्रमा वासियों के लिए नर्मदा समग्र की स्थापना की थी, जिसकी परिकल्पना आज भी निरंतर जारी है।

QuoteImage

लेपा आश्रम की भारती दीदी ठाकुर ने नर्मदा समग्र के कार्यों की सराहना की। नर्मदा समग्र के राज्य समन्वयक मनोज जोशी ने बताया कि स्व. दवेजी नर्मदा परिक्रमा कर रहे भक्तों की चिंता सदैव करते थे।

उन्हीं की प्रेरणा से परिक्रमा मार्ग में लेपा माकड़खेड़ा फाटे पर इस ‘परकम्मा कुटी’ का निर्माण कराया गया है। इस दौरान नर्मदा समग्र के अध्यक्ष राजेश दवे भी मौजूद थे।



Source link