आज देखें लंका दहन व सेतु निर्माण जैसी लीलाएं: बिड़ला संग्रहालय में चल रही एग्जीबिशन; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास रहेगा – Bhopal News

आज देखें लंका दहन व सेतु निर्माण जैसी लीलाएं:  बिड़ला संग्रहालय में चल रही एग्जीबिशन; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास रहेगा – Bhopal News



हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं…

अभिव्यक्ति गरबा

  • अभिव्यक्ति गरबा का आज चौथा दिन है। इसके पास आप एप और काउंटर, दोनों से प्राप्त कर सकते हैं। अभिव्यक्ति के पास अभिव्यक्ति के ऐप से ऑनलाइन या अधिकृत काउंटर्स से ही खरीदें।
  • ऑन-स्पॉट टिकट लेने के लिए काउंटर मुख्य द्वार पर बनाया गया है।
  • इसके अलावा मिलन स्वीट्स एंड नमकीन, एमपी नगर जोन 1, समीर मोबाइल, 10 नंबर मार्केट और शर्मा एंड विष्णु फास्ट फूड इंद्रपुरी व बावड़ियाकलां से भी टिकट ले सकते हैं।
  • टिकट केवल एक ही तरह के (कपल पास) हैं, कोई सिंगल या फैमिली पास नहीं है।

1 अक्टूबर से ‘नो-व्हीकल’ जोन होगा भोपाल का वन विहार

  • भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में 1 अक्टूबर से आप अपनी कार या मोटरसाइकिल से नहीं जा सकेंगे। वन विहार ‘नो-व्हीकल’ जोन होने वाला है। अंदर घूमने के लिए 40 गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। वन विहार में घूमने आने वाले टूरिस्ट कई बार अपनी गाड़ियों के हॉर्न तेज आवाज में बजाते हैं। इससे अन्य पर्यटकों के साथ जानवर भी परेशान होते हैं। इसलिए वन विहार प्रबंधन यह कदम उठाने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

भोपाल से गुजरेगी 3 जोड़ी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • त्योहारों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
  • इनमें मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनें अब मैहर पर रुकेंगी

  • मां शारदा धाम मैहर में नवरात्रि मेला शुरू होने वाला है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी (कुल 28) ट्रेनों को 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

चित्र प्रदर्शनी

  • जीपी बिड़ला संग्रहालय में नवरात्रि के मौके पर एक विशेष छायाचित्र एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन 11 बजे से किया जाएगा। प्रदर्शनी विषय: देश–विदेश में देवी प्रतिमाओं की अवधारणा है।

रामलीला

  • अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में आज रवींद्र भवन मुक्ताकाश मंच पर मैनाक, सुरसा, सिंहिका और लकिनी प्रसंग का मंचन होगा। साथ ही लंका दहन, विभीषण शरणागत, सेतु निर्माण और लक्ष्मण शक्ति की लीलाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।
कैंपस/जॉब

एमपी में 7,500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की होगी भर्ती

  • कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 कॉन्स्टेबलों की सीधी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है।
  • उम्मीदवारों के आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर है, जबकि संशोधन की सुविधा 4 अक्टूबर 2025 तक मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link