Last Updated:
Burhanpur News: होटल संचालक दुर्गेश बंटी शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि उनका संघर्ष 20 साल की उम्र से शुरू हो गया था. आज उनकी उम्र 52 साल है. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कई काम किए.
बुरहानपुर. कहते हैं न कि जज्बा और जुनून सफलता दिलाती है. यह कहावत बिल्कुल सही है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले दुर्गेश बंटी शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है. यह कहावत उनकी कहानी पर सटीक बैठती है. वह डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने जज्बे और जुनून का पीछा करते रहे. वह एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रयास करते रहे. पांच से ज्यादा बार निराशा हाथ लगी लेकिन उन्होंने अपने हौसलों को टूटने नहीं दिया. अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे और आज वह एक सफल उद्यमी बन गए हैं. वह एक होटल और कैंटीन का संचालन कर कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं.
पढ़ाई के साथ किए कई काम लेकिन…
लोकल 18 की टीम ने जब होटल संचालक दुर्गेश बंटी शर्मा से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह 20 साल की उम्र से संघर्ष कर रहे थे. आज उनकी उम्र 52 साल है. उन्होंने पढ़ाई-लिखाई करने के साथ-साथ कई काम किए. कई कामों में उन्हें निराश भी हाथ लगी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. आज वह 20 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है.
युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
उन्होंने आगे कहा कि कभी वह दूसरों के यहां पर काम करते थे. जब उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोचा, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक छोटे से होटल से शुरुआत की थी. आज वह कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उन्हें अब जाकर सफलता मिली है. अब उनसे अन्य युवा भी प्रेरित हो रहे हैं और इस तरह के होटल व्यवसाय में हाथ आजमा रहे हैं. दुर्गेश बंटी शर्मा ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि आप संघर्ष करते रहिए. एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी. बस आपको हारना नहीं है. अपना साहस दिखाना है, जिससे आप एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.