क्रेशर संचालकों को उत्खन्न क्षेत्र में कैमरा लगाना होगा: दतिया में खनिज परिवहन पर सख्ती; बिना ई-टीपी परिवहन पर होगी कार्रवाई – datia News

क्रेशर संचालकों को उत्खन्न क्षेत्र में कैमरा लगाना होगा:  दतिया में खनिज परिवहन पर सख्ती; बिना ई-टीपी परिवहन पर होगी कार्रवाई – datia News



दतिया जिले में खनन कार्यों में पारदर्शिता और अवैध परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर प्रभारी जिला अधिकारी प्रदीप भूरिया ने सभी पट्टाधारकों और क्रेशर संचालकों को आदेश जारी किए हैं कि वे अपने उ

.

कैमरे इस तरह लगाए जाएंगे कि हर वाहन का नंबर प्लेट साफ दिखाई दे। हर वाहन की ई-टीपी (e-Transit Pass) काटना अनिवार्य होगा। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को खनिज सामग्री नहीं दी जाएगी।

होगी सख्त कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने स्पष्ट किया कि यदि बिना ई-टीपी या बिना नंबर प्लेट के वाहन खनिज का परिवहन करते पाए गए तो संबंधित पट्टाधारी और क्रेशर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय टीम समय-समय पर सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर खनिज नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link