जयस के कार्यकर्ता अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इंदौर के चर्चित चूहा कांड के विरोध में जयस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। एक हफ्ते से एमवायएच के गेट पर डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने और उन पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। एक हफ्ते बाद भी उनकी मांग नहीं
.
कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर नारेबाजी की और शासन विरोधी लगाते रहे। फिर यही क्रम रास्ते भर पर जारी रहा। इस रैली में करीब 1 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। दरअसल एमवाय अस्पताल परिसर में जारी जन आक्रोश महाआंदोलन पूरे प्रदेश का आंदोलन बन चुका है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदौर पहुंच रहे हैं। यह आंदोलन मासूम बच्चियों के न्याय और मध्यप्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ है।
जयस की विशाल रैली में महिलाएं भी हुई शामिल।
ये हैं प्रमुख मांगें – एमवाय अस्पताल सुपरिटेंडेंट सहित जिम्मेदार अधिकारियों का तुरंत निलंबन। – लापरवाह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए। – प्रदेशभर के अस्पतालों की बदहाल स्थिति में व्यवस्था परिवर्तन कर सुधार किया जाए।
जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने बताया

हमने शासन को एक हफ्ते की चेतावनी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर अभी भी मांगे पूरी नहीं होता है तो आंदोलन और तेज और चरणबद्ध होगा।