तार डालते समय करंट लगा, युवक की मौत: शिवपुरी में तीन साल पहले पिता की भी करंट लगने से ही हुई थी मौत – Shivpuri News

तार डालते समय करंट लगा, युवक की मौत:  शिवपुरी में तीन साल पहले पिता की भी करंट लगने से ही हुई थी मौत – Shivpuri News



शिवपुरी में तार डालते समय युवक की मौत हो गई।

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में रविवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। रवि कुशवाहा (25) पुत्र नोनेलाल कुशवाहा, मंगलपुरा रोड पर बंधिया की डीपी के पास बिजली के तार डालते समय हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले रवि के पिता की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। उस समय परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली थी। रवि अपने परिवार का इकलौता सहारा था और अपने पीछे छोटे बेटे-बेटी छोड़ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link