Last Updated:
Sanke Bite Live Video: 5000 सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को भी खतरा रहता है. खंडवा में एक सर्पमित्र गुस्सैल कोबरा का शिकार हो गए. रेस्क्यू के सामने ऐसी घटना घटी कि…
Khandwa News: खंडवा के बोरगांव निवासी मुबारिक शेख को पूरा इलाका सर्पमित्र के नाम से जानता है. मुबारिक अब तक करीब 5 हजार से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुके हैं. कई बार मुबारिक ने अपनी जान जोखिम में डालकर सांपों का रेस्क्यू किया है. उनका मानना है कि सांप भी प्रकृति का हिस्सा हैं और उनका संरक्षण करना जरूरी है. लेकिन, इस बार मुबारिक के साथ एक हादसा हो गया. मुबारिक का गुस्सैल कोबरा के शिकार हो गए.
शुक्रवार को खिराला क्षेत्र से मुबारिक के पास कॉल आई कि एक सांप बहुत आक्रामक है. वह लोगों पर हमला कर रहा है. बच्चों के लिए खतरा बन रहा है. जैसे ही मुबारिक मौके पर पहुंचे, देखा कि सांप गुस्से में बार-बार भीड़ की तरफ लपक रहा था. मुबारिक ने अपनी खास तकनीक से उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी वह सांप पलटा और उनकी उंगली में काट लिया. देखते ही देखते उंगली से खून बहने लगा. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
सांप काटने के बाद भी रेस्क्यू
गांव वालों का कहना है कि सांप इतने गुस्से में था कि लगातार लोगों पर झपट रहा था. बावजूद इसके, मुबारिक ने हार नहीं मानी. उन्होंने पहले गांव के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और फिर खुद पर हमला होने के बाद भी सांप को काबू में किया. अंततः उसे बोरी में कैद कर जंगल में छोड़ दिया.
अस्पताल तक की जद्दोजहद
सांप काटने के बाद ग्रामीण तुरंत मुबारिक को खंडवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया. शुरुआती जांच में पाया गया कि जहर का असर तेजी से फैल रहा था, लेकिन समय पर पहुंचने के कारण उनकी हालत को नियंत्रण में लिया जा सका. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं.
इंसान और सांप दोनों के रक्षक
मुबारिक शेख की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे इंसान और सांप दोनों की जिंदगी को बराबर महत्व देते हैं. वे कभी सांप को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ते हैं. यही कारण है कि वे पूरे क्षेत्र में “सर्पमित्र” के नाम से मशहूर हैं. लोग कहते हैं कि अगर कहीं सांप निकल आए तो सबसे पहले मुबारिक शेख को फोन किया जाता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें