जीवाजी गंज इलाके में कोचिंग के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। तीसरा आरोपी बाल अपचारी है। आरोपियों के पास से कट्टा और बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का जीवाजी गंज क्षेत्र में जुलूस भी निका
.
दरअसल 23 सितंबर को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र का सहारा लिया और आरोपियों तक पहुंची।
विवाद बना फायरिंग का कारण थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि फरियादी सूरज गुर्जर का घटना से दो दिन पहले बाल अपचारी से विवाद हुआ था। उसी विवाद में सबक सिखाने के लिए फायरिंग की गई थी। गिरफ्तार आरोपी में जितेंद्र सिकरवार, राहुल गुर्जर, बाल अपचारी शामिल है।