भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को लेकर ब्यावरा के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस हाई-वोल्टेज मैच के रोमांच का सामूहिक रूप से आनंद लेने के लिए शहर के एक रिजॉर्ट में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जहां बड
.
आयोजक नवनीत साहू ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला अपने आप में खास होता है और क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा, “चूंकि मैच का प्रसारण केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रहा था, जिससे कई लोग इसे देखने से वंचित रह जाते। देश के लोगों में भारत की जीत के प्रति जो जुनून है, उसे वे एक साथ मिलकर मनाना चाहते हैं। इसीलिए हमने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का निर्णय लिया।”
साहू की इस पहल का जबरदस्त समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोग रिजॉर्ट पहुंचे और देशभक्ति के जुनून के साथ इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद लिया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समक्ष 147 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 20 ओवर से पहले ही ऑल आउट हो गई।
बड़ी स्क्रीन पर एक साथ मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की हर सफलता पर जोश के साथ तालियां बजाकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

