मध्यप्रदेश मंडला जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत भानपुर ग्राम पंचायत के केवलारी टोला में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां निवासी गुरुदयाल उइके के घर के चूल्हे से दुर्गा और काली मां की प्रतिमाएं प्रकट होने का दावा किया गया है। घटना की जानकारी फैलते ही गुर
.
गुरुदयाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अर्जुन (16) भक्ति-भाव से पूजा करता है। नवरात्रि शुरू होने से पहले रविवार को अर्जुन रामनगर में नर्मदा स्नान कर लौटा था। उसने अपनी मां अनिता को बताया था कि उसे सपने में भगवान के आने का संकेत मिला है।
सोमवार सुबह, नवरात्रि के पहले दिन, जब परिवार जंगल जा रहा था, तब बेटा अर्जुन खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने पहुंचा। उसने चूल्हे के भीतर दुर्गा की प्रतिमा और बाहर काली की प्रतिमा देखी। प्रतिमाओं के साथ चुनरी, सिंदूर और नारियल भी था।
बेटे ने बताया रात में चूल्हे में कुछ नहीं था
गुरुदयाल के अनुसार, रात में खाना बनाते समय चूल्हे में कुछ भी नहीं था और सुबह अचानक ये मूर्तियां प्रकट हो गई। ये प्रतिमाएं पत्थर की हैं, जिनमें आंखें और मुंह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रतिमाएं देखते ही परिवार ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया।
गुरुदयाल ने यह भी बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान भी उनके बेटे अर्जुन के सिर पर अपने आप जवारे उग आए थे। इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गुरुदयाल का परिवार अब उस स्थान को पूजा स्थल मानकर पूजा कर रहा है और घर के बाहर खाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के बाद वहां स्थायी रूप से एक पूजा स्थल बनाया जाएगा।
देखिए तस्वीरें….




