मंदसौर में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ीं: चिकित्सक बोले एंटी वेनम इंजेक्शन की संख्या पर्याप्त, तुरंत अस्पताल पहुंचें और बरतें सावधानी – Mandsaur News

मंदसौर में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ीं:  चिकित्सक बोले एंटी वेनम इंजेक्शन की संख्या पर्याप्त, तुरंत अस्पताल पहुंचें और बरतें सावधानी – Mandsaur News


मंदसौर में बारिश के समय खेतों में काम करते हुए सांप के काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने और समय पर सही इलाज लेने की अपील की है।

.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी को सांप काट ले, तो घबराना नहीं चाहिए। तुरंत अस्पताल पहुँचाना सबसे जरूरी है। सही समय पर इलाज मिलने से जान बच सकती है।

सांप से बचने के लिए ये सावधानी रखें सर्पदंश से बचाव के लिए कुछ खास सावधानियां अपनाना जरूरी है। खेत, झाड़ियों, अंधेरी जगहों और कच्चे घरों में जाते समय सतर्क रहें। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें। खेतों में काम करते समय ऊँचे जूते पहनें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। घर के आसपास झाड़ियां, घास-फूस और कचरे को साफ रखें ताकि सांप छिपने की जगह न पाए।

सांप के काटने पर ये चीजें करने से बचें यदि किसी को सर्पदंश हो जाए, तो सबसे पहले मरीज को शांत रखें और ज्यादा हिलने-डुलने से बचाएं। दंश वाली जगह को न हिलाएं और न कसकर बांधें। चाकू या ब्लेड से काटना या खून चूसने का प्रयास बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं। अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) उपलब्ध होता है, जो सर्पदंश के इलाज में सबसे प्रभावी माना जाता है। चिकित्सकों ने आम जनता से अपील की है कि सर्पदंश को हल्के में न लें और समय पर उचित इलाज अवश्य कराएं।

मंदसौर में सांप निकलने के बाद, रेस्क्यू की तस्वीरें



Source link