विदा होते मानसून ने आलीराजपुर को जमकर भिगोया: कपास और अन्य फसलों को फायदा, जिले में 49 इंच से अधिक वर्षा – alirajpur News

विदा होते मानसून ने आलीराजपुर को जमकर भिगोया:  कपास और अन्य फसलों को फायदा, जिले में 49 इंच से अधिक वर्षा – alirajpur News


विदा होते मानसून ने रविवार को आलीराजपुर को जमकर भिगोया। दोपहर हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

.

इस बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। ग्राम उम्दा निवासी किसान सागर सिंह ने बताया कि इस वर्षा से कपास की फसल को काफी लाभ होगा। साथ ही, जिन किसानों को दूसरी फसल लेनी है, उन्हें खेत जोतने में भी मदद मिलेगी।

कई दिनों से बारिश की कमी के बाद, शनिवार शाम से आसमान में बादल छाए हुए थे। रविवार दोपहर तक पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई।

जिले में अब तक कुल 49 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। कट्ठीवाड़ा में सर्वाधिक 78 इंच से अधिक वर्षा हुई है, जिसे जिले का चेरापूंजी कहा जाता है। आलीराजपुर में 57 इंच, चंद्रशेखर आजाद नगर में 53 इंच, उदयगढ़ में 44 इंच, जोबट में 38 इंच और सोंडवा में सबसे कम 23 इंच बारिश हुई है।

हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा कम है। पिछले साल इसी तारीख तक जिले में 61 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। जिले का कुल औसत वर्षा आंकड़ा 879.70 मिमी है।



Source link