सागर में दो दर्जन पंचायत सचिवों पर जुर्माना: कामों का निराकरण समय सीमा में नहीं की; कलेक्टर ने कार्रवाई की – Sagar News

सागर में दो दर्जन पंचायत सचिवों पर जुर्माना:  कामों का निराकरण समय सीमा में नहीं की; कलेक्टर ने कार्रवाई की – Sagar News



सागर जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की लापरवाही अब महंगी पड़ गई है। कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करने और मामलों को टालते रहने पर कलेक्टर संदीप जीआर ने कार्रवाई करते हुए 30 से ज्यादा पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया है।

.

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बंडा, केसली, बीना, देवरी, शाहगढ़ समेत कई जनपद पंचायतों के सचिवों को दंडित किया गया है। इनमें केसतीश तिवारी (बिहारीपुरा), जितेंद्र राजपूत (सरखड़ी), संतोष तिवारी (चकेरी), रामकुमार चौबे (साजी, पिडरूआ), जमना दुबे (कलराहो), रणवीर सिंह ठाकुर (चकेरी बिनैका), राजेंद्र ठाकुर (बिजरी), भगवानदास बैरागी (नैनधरा), भगवान सिंह लोधी (चारौधा), हरिकांत दुबे (बरखेरा सिकंदर), कुंजन लोधी (बाकोरी), नरेंद्र पाल (नयानगर), सतीश तिवारी (खेरीकलां) समेत कई नाम शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि सचिवों ने अपने कार्यकाल में प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण नहीं किया। इसलिए सभी पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि को 3 दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने साफ कहा है कि पंचायत स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी समयसीमा का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।



Source link