Aaj Ka Meen Rashifal 28 September 2025: मीन राशिवालों आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वाणी पर संयम बरतें, वरना होगा नुकसान! जानें उपाय

Aaj Ka Meen Rashifal 28 September 2025: मीन राशिवालों आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वाणी पर संयम बरतें, वरना होगा नुकसान! जानें उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 28 September 2025: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. 28 सितंबर 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी, उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब…

Aaj ka Meen Rashifal 28 September 2025: हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारे आने वाले दिन कैसे रहेंगे. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 28 सितंबर 2025 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखनी है.

मीन राशिवालों का करियर राशिफल
मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन करियर में मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. आज उन्हें चाहिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता जरूर हाथ लगेगी. साथ ही जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, सफलता हाथ लगेगी.

मीनराशिवालों का व्यापार राशिफल 
मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारी हैं, उन्हें व्यापार की दृष्टि से जो सोच रखा है, उसे पूरा करने के बाद ही आराम करना चाहिए. साथ ही सहयोगी मित्र हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, उन्हें चाहिए सतर्कता के साथ कार्य करें.

मीनराशिवालों का स्वास्थ्य राशिफल  
मीन राशि के जातक का आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है. जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, आज उनकी सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं. उन्हें चाहिए समय पर दवाइयां और पौष्टिक आहार लें. साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मीनराशिवालों की आर्थिक स्थिति 
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पुरानी निवेश की गई पूंजी से काफी धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में पुराने दिनों के हिसाब से एकदम सुधार आएगा. जिससे मन में काफी प्रसन्नता रहेगी.

शिक्षा
मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. आज के दिन नौकरी में आपके अधिकारी आपके ऊपर भरोसा करके कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. उन्हें चाहिए हाथ आए अच्छे अवसर को टालें नहीं.

मीन राशिवालों का लव राशिफल
मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ में काफी मिला-जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं खरीदारी करने जा सकते हैं. लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. साथ ही वैवाहिक जीवन आज बाकी दिनों के हिसाब से सामान्य रहेगा.

दान
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन सूर्य देव को अर्घ दें. साथ ही गरीबों में ठंडी वस्तु का दान करें, जिससे आज का दिन और बेहतर हो सके.

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज का मीन राशिफल: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, वाणी पर संयम बरतें, जानें उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link