MP News: धान की MSP चाहिए तो 5 दस्तावेज के साथ तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन, आखिरी तारीख नजदीक

MP News: धान की MSP चाहिए तो 5 दस्तावेज के साथ तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन, आखिरी तारीख नजदीक


Last Updated:

MP Farmers: बालाघाट में धान, ज्वार, बाजरा की फसल के लिए MSP पर पंजीयन 10 अक्टूबर तक मुफ्त या ऑनलाइन किया जा सकता है. धान का MSP 2369, ज्वार 3699, बाजरा 2775 रुपए है.

Balaghat News: मध्य प्रदेश का बालाघाट धान उत्पादक जिला है. यहां पर धान का उत्पादन और उत्पादकता दोनों मध्य प्रदेश में दूसरे जिलों के मुकाबले में सबसे ज्यादा है. यहां अब धान की फसल पकने को है. ऐसे में अब इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन यानी रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं. 10 अक्टूबर तक किसान अपना पंजीयन करवा सकते हैं. अगर किसान भाई पंजीयन नहीं करवा रहे हैं, तो वह अपनी फसल MSP पर नहीं बेच सकेंगे. ऐसे में पंजीयन करना जरूरी है.

इन फसलों का पंजीयन
बालाघाट में धान के अलावा ज्वार और बाजरा का भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है. इस बार धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए है. वहीं, ज्वार के लिए 3699 रुपये सरकार ने एमएसपी तय की है. इसके अलावा, बाजरा के लिए 2775 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य है.

फ्री में भी हो रहा पंजीयन
पंजीयन की दो तरह की व्यवस्था है. इसमें एक ऑफलाइन पंजीयन हो रहा है, तो दूसरा ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं. निशुल्क पंजीयन के लिए आप ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या फिर तहसील कार्यालयों के सुविधा केंद्र पर जाकर किसान भाई पंजीयन कर सकते हैं. वहीं, पहले की तरह सहकारी समिति के पंजीयन केंद्रों पर जाकर किसान भाई धान बिक्री के लिए पंजीयन कर सकते हैं.

ऑनलाइन पंजीयन का भी ऑप्शन
किसान भाई धान का पंजीयन करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन सुविधा है. इसके एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र के अलावा प्राइवेट साइबर कैफे में जाकर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं.

पंजीयन कराने जाएं तो ये दस्तावेज जरूरी
– पहले पंजीयन करवा चुके किसान भाईयों को दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी. किसानों को सिर्फ एक आवेदन का फॉर्मेट भर कर देना होगा. अगर बैंक डिटेल्स बदल गई है, तो बैंक पासबुक की जानकारी देना जरूरी है.
– अगर आप पहली बार पंजीयन करवा रहे हैं तो पंजीयन के लिए किसान भाइयों को पांच दस्तावेज ले जाना जरूरी होगा. आधार कार्ड, समग्र आईड, खसरा-खतौनी (भूमि स्वामित्व प्रमाण), बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर जरूरी है.
– किसान भाई अपने बैंक खाते का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से जरूर लिंक करवाएं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

homeagriculture

धान की MSP चाहिए तो 5 दस्तावेज के साथ तुरंत करें ये काम, आखिरी तारीख नजदीक



Source link