No Handshake पर झटपटा रहा PAK, भारत से हाथ मिलाने को बेताब सलमान! फाइनल से ठीक पहले दिया ऐसा बयान

No Handshake पर झटपटा रहा PAK, भारत से हाथ मिलाने को बेताब सलमान! फाइनल से ठीक पहले दिया ऐसा बयान


मंच तैयार है.. खिलाड़ी तैयार हैं.. फैंस भी तैयार हैं.. सबको इंतजार है तो बस उस घड़ी का जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 फाइनल की ट्रॉफी जीतने की जद्दोजहद शुरू होगी. जी हां, आज (28 सितंबर) होने वाले इस महामुकाबले में चंद घंटे बाकी हैं. भारत-पाक इस सीजन में पहले ही दो बार भिड़ चुके हैं. दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया, लेकिन टीम इंडिया की इस जीत से ज्यादा चर्चे रहे भारतीय खिलाड़ियों के हैंड शेक न करने के. चूंकि अब तीसरी बार पाकिस्तान से टक्कर होने जा रही है, ऐसे में टूर्नामेंट के फाइनल से ठीक पहले यह मुद्दा फिर चर्चा में है. इस महाजंग से पहले पाक कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के हैंड शेक न करने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे झलक रहा है कि सलमान भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को कितने बेताब हैं. उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे झलक रहा है कि सलमान भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को कितने बेताब हैं. आइए जानते हैं पाक कप्तान ने क्या कुछ कहा…

भारत ने दोनों बार नहीं मिलाया हाथ

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबले के दौरान भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं मैच जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया. सुपर-4 के मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ. भारत की हाथ न मिलाने की नीति जारी रही, जिसमें भारतीय क्रिकेटर जीत के बाद मैदान से बाहर चले गए और केवल अंपायरों के साथ हाथ मिलाया.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link