Video: डांडिया नहीं… तलवार लेकर खेला गरबा, जबलपुर में महिलाओं का हुनर देख खुला रह जाएगा मुंह!

Video: डांडिया नहीं… तलवार लेकर खेला गरबा, जबलपुर में महिलाओं का हुनर देख खुला रह जाएगा मुंह!


Last Updated:

Garba Unique Video: जबलपुर में अनोखा गरबा खेला गया, जिसमें डांडिया नहीं, बल्कि महिलाओं के हाथ में तलवारें थीं. जिसने भी ये कार्यक्रम देखा, हैरान रह गया…

Jabalpur News: अभी तक आपने गरबा डांडियों के सहारे खेलते हुए देखा होगा, लेकिन जबलपुर में महिलाएं तलवार से डांडिया खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. यहां महिलाओं के हाथों में डांडिया नहीं, बल्कि तलवार हैं. इन्हीं तलवारों से महिलाएं अनोखा गरबा खेलकर शक्ति प्रदर्शन कर अपना हुनर दिखा रही हैं. जबलपुर की इन महिलाओं के हाथों में तलवार से डांडिया खेलने का यह वीडियो सभी को हैरान कर रहा है, जहां महिलाएं अपना पराक्रम और शौर्य दिखा रही हैं.

दरअसल महिलाएं इतनी सशक्त हो चुकी हैं कि अब तलवार से डांडिया खेल अपने शौर्य का परिचय दे रही हैं. हालांकि, इसको लेकर महिलाएं काफी दिन से तैयारी कर रही थी. वहीं, अब निडर होकर जिस तरीके से महिलाएं तलवार बाजी कर रही हैं, इसका वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में तलवार की आवाज सुनकर भी लोग दंग हो रहे हैं, जहां महिलाएं 360 डिग्री तलवार को एक हाथ से घुमाने का काम कर रही हैं.

15 दिन की प्रैक्टिस, खूब लगी चोटें 
अनुष्का शुक्ला ने बताया, 15 से 20 दिन से प्रैक्टिस कर रहे थे. इतना ही नहीं, आखिरी के दिनों में दोनों टाइम प्रैक्टिस की. लिहाजा प्रेक्टिस के दौरान कई लोगों को चोटें भी लगीं, लेकिन हार नहीं मानी और प्रैक्टिस करते चले गए. इसका नतीजा रहा कि अब हम तलवार चलाना भी सीख गए हैं. गरबा करने के दौरान जिस तरीके से तालियां बज रही थीं, उससे हमारा हौसला दोगुना हो गया. उन्होंने बताया, महिलाएं हर कार्य को सकुशल कर सकती हैं, सिर्फ राजपूत ही तलवार नहीं चला सकते, बल्कि महिलाएं भी किसी भी कल्चर में आगे बढ़ सकती हैं और इसी कलर को हम बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

तलवार की आवाज से गूंजा ऑडिटोरियम 
जिस ऑडिटोरियम में गरबे का आयोजन किया जा रहा था, वह ऑडिटोरियम तलवार की आवाज से गूंज उठा. यहां डांडिया की नहीं, बल्कि तलवारों की आवाज सुनाई दे रही थी. महिलाएं 360 डिग्री घूम-घूम कर तलवारें चला रही थीं, जैसे रणभूमि में युद्ध चल रहा हो. इतना ही नहीं, ऑडिटोरियम के हॉल में शोर देखकर सभी हैरान थे. महिलाओं के इस करतब की प्रशंसा कर रहे थे. दूसरी तरफ महिलाएं भी इस प्रशंसा और तालियों की गड़गड़ाहट से जोश से भरी हुई थीं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Video: तलवार लेकर खेला गरबा, महिलाओं का हुनर देख खुला रहा जाएगा मुंह!



Source link