सिवनी जिले की बंडोल पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक कंटेनर से 31 मवेशी जब्त किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। यह क
.
बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने गोवंश वध और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गोवंश हत्या और परिवहन की सूचना देने वाले मुखबिरों को नकद इनाम से पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर क्रमांक RJ.14, GT.8026 में बेरहमी से गोवंश भरकर लखनादौन-छपारा की ओर से नागपुर के कत्लखाने ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-44 फोरलेन पर ग्राम अलोनिया के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस को सड़क पर खड़ा देखकर चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से सिवनी की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया।
नेशनल हाईवे पर राष्ट्रीय एक कंटेनर से 31 मवेशी जब्त किए।
अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर का चालक फरार हो गया, जबकि उसके एक साथी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 31 नग गोवंश (नाटा) पाए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक पिता सलीम मोहम्मद (28), निवासी सियाराम कॉलोनी, मदरामपुरा, थाना सांगानेर, जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। रफीक ने पूछताछ में बताया कि थाना बंडोल क्षेत्र के स्थानीय व्यक्ति धर्मेंद्र रजक द्वारा प्रति गाड़ी 5 हजार रुपए में गोवंश परिवहन में मुखबिरी कर गाड़ी पास कराने में सहयोग किया जाता था।
पुलिस ने 31 नग गोवंश समेत दो फोन जब्त किए
पुलिस ने कुल 31 नग गोवंश, कंटेनर क्रमांक RJ.14, GT.8026 और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए गोवंश की अनुमानित कीमत साढ़े 3 लाख रुपए, कंटेनर की कीमत 20 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्पित भैरम, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र जायसवाल (साइबर सेल), जयेंद्र बघेल, प्रधान आरक्षक संदेश परतेती, आरक्षक नीरज राजपूत, सत्येंद्र चंद्रवंशी, रजनीकांत ठाकुर और विकास शर्मा शामिल रहे।