आप गुस्सा हो रहे हैं, है ना…एक में 4 सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़के सूर्या

आप गुस्सा हो रहे हैं, है ना…एक में 4 सवाल पूछने वाले पत्रकार पर भड़के सूर्या


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के रिपोर्टर के सवाल को सही तरह से हैंडल किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने उस पाकिस्तानी पत्रकार को कहा कि आपने एक में चार सवाल पूछ लिए. उन्होंने मुस्कुराते हुए पाक पत्रकार के सवाल को इग्नोर कर दिया.

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी पत्रकार को किया इग्नोर.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की.एशिया कप में काफी विवाद हुआ जिसका अंत भी कंट्रोवर्सी के साथ खत्म हुआ. भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाए. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के रिपोर्टर ने चार सवाल किए. सूर्यकुमार ने उस समय भी अपना संयम बनाए रखा जब वह पाकिस्तानी पत्रकार ने उन पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार और फाइनल से पहले पारंपरिक फोटोशूट में शामिल नहीं होकर क्रिकेट के मैदान पर तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाया.

जब भारतीय मीडिया मैनेजर ने उस पत्रकार को रोकना चाहा तो सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए उस रिपोर्टर को कहा ,‘आप नाराज हो रहे हैं, है ना. इतने नाराज क्यो हैं. आपने एक सवाल में चार सवाल पूछ लिए.’ एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें पता है कि बीसीसीआई ने एसीसी को ईमेल भेजा कि टीम नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी.

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी पत्रकार को किया इग्नोर.



Source link