नवोदय छात्रों ने चंदेरी में साड़ी निर्माण प्रक्रिया समझी: ऐतिहासिक किला, खूनी दरवाजा और जौहर स्थल का भ्रमण किया – Tikamgarh News

नवोदय छात्रों ने चंदेरी में साड़ी निर्माण प्रक्रिया समझी:  ऐतिहासिक किला, खूनी दरवाजा और जौहर स्थल का भ्रमण किया – Tikamgarh News


चंदेरी में साड़ी निर्माण प्रक्रिया समझी

टीकमगढ़ जिले के पीएम श्री नवोदय विद्यालय के करीब 550 छात्र-छात्राओं ने सोमवार को पर्यटन नगरी चंदेरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कर्नाटक से आई छात्राओं ने भी चंदेरी के इतिहास और संस्कृति को जाना। यह भ्रमण 2025-26 शैक्षणिक कार्यक्रम का हिस्सा था।

.

विद्यार्थियों ने चंदेरी की प्रसिद्ध हैंडलूम साड़ियों को बनते देखा और उनकी निर्माण कला को समझा। उन्होंने चंदेरी किला, खूनी दरवाजा और जौहर स्थल जैसे ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया।

छात्रों ने ऐतिहासिक स्मारकों और प्राचीन भागों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने चंदेरी की कला और स्थापत्य को करीब से देखा। उन्होंने विशेष रूप से यह समझा कि चंदेरी की सुप्रसिद्ध साड़ियाँ किस तरीके से बनाई जाती हैं।

नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य भारत लाल यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत चंदेरी किले सहित अन्य ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने इस दौरान ऐतिहासिक धरोहरों और वहां की संस्कृति को जानने में गहरी रुचि दिखाई।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी एचके साहू ने जानकारी दी कि इस भ्रमण के लिए 2 लाख 80 हजार रुपए का बजट था। करीब 550 छात्रों को 8 बसों के माध्यम से चंदेरी जैसे ऐतिहासिक स्थान का भ्रमण कराया गया।

इस कार्यक्रम में बीके झा, अजय कुमार चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, पिंकी सिंह, धनंजय पांडेय, जयमाला शर्मा, पूनम सिंह, अजीत सिंह, नेहा शर्मा, शिव सिंह यादव, संदीप सिंह, सुनील तिवारी, विनोद नायक और रामसखी सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे।



Source link