बेटी का गला घोंटा, फिर बाथरूम में शव जलाया: बैतूल ऑनर किलिंग केस में 11 साल बाद पिता-दादी समेत परिवार के 6 लोगों को उम्रकैद – Betul News

बेटी का गला घोंटा, फिर बाथरूम में शव जलाया:  बैतूल ऑनर किलिंग केस में 11 साल बाद पिता-दादी समेत परिवार के 6 लोगों को उम्रकैद – Betul News


सुरेंद्र की 14 वर्षीय बेटी प्रेम नगर में अपने फूफा जोगेंद्र के घर बाथरूम में जली हुई हालत में मिली थी।

बैतूल जिले के पाथाखेड़ा में ऑनर किलिंग केस में सोमवार को कोर्ट ने 11 साल बाद दोषी पिता समेत परिवार के 6 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह मामला 1 जनवरी 2014 का है।

.

कंचन कुशवाह (14) का शव उसके फूफा के घर के बाथरूम में जली हुई हालत में मिला था। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। परिजन ने इसे आत्महत्या बताया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। वह 9वीं की स्टूडेंट थी।

हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप लोक अभियोजक गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने कंचन के पिता सुरेंद्र प्रसाद कुशवाह, दादी गीता कुशवाह, दीपक सिंह और उनकी पत्नी राधिका, ओमप्रकाश और लक्ष्मण को दोषी ठहराया है।

इन पर हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप थे। कोर्ट ने इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 120-बी के तहत आजीवन कारावास तथा धारा 201 के तहत सात साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

पुलिस ने 70 लोगों के बयान किए थे दर्ज इस मामले में कोई चश्मदीद नहीं था। पुलिस ने पड़ोस के 70 लोगों के बयान दर्ज किए थे। इन बयानों से यह साबित हुआ कि घटना के दिन घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था।

जांच के बाद कंचन के फूफा जोगेंद्र, उसके पिता सुरेंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया था। कुल सात आरोपी थे। सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी जोगेंद्र की मौत हो गई। अनुराधा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

गला दबाने से हुई थी मौत जांच अधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि कंचन की मौत गला दबाने से हुई थी। बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाया गया। शुरुआती जांच में परिजनों ने इससे इनकार किया था।

आरुषि-हेमराज केस जैसा माना गया यह मामला लंबे समय तक चला और इसे आरुषि-हेमराज हत्याकांड जैसा पेचीदा माना गया। जांच अधिकारी के मुताबिक, परिवार ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट तक गुहार लगाई थी।

यह खबर भी पढ़ें मुरैना में दादा ने पोती को मार डाला, कट्टा सटाकर 3 गोली मारीं​​​​​​

मुरैना में मंगलवार को हुई मलिश्का (19) की हत्या का आरोप उसके दादा पर ही है। दादा दूसरी समाज के लड़के से प्यार करने से नाराज था। उसने पोती के सिर से कट्टा सटाकर तीन गोली मारीं। इसके बाद पुलिस को झूठी कहानी बनाई। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पढ़ें पूरी खबर



Source link