भारत दौरे से पहले टूटकर बिखरी वेस्टइंडीज, 3 धुरंधर गेंदबाज बाहर, अब टीम इंडिया को कौन देगा टक्कर?

भारत दौरे से पहले टूटकर बिखरी वेस्टइंडीज, 3 धुरंधर गेंदबाज बाहर, अब टीम इंडिया को कौन देगा टक्कर?


Asia Cup 2025 का शोर जीत के साथ खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पटखनी दी. एशिया कप फाइनल के अगले ही दिन वेस्टइंडीज की टीम को तगड़े झटके लगे हैं. विंडीज का स्क्वाड टूटकर बिखर चुका है. तीन धुरंधर गेंदबाज ही टीम का हिस्सा नहीं हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है. 

बाहर हो गए 3 धुरंधर

भारतीय टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. भारत की युवा टीम ने जून-जुलाई में इंग्लैंड को घर में जाकर पापड़ बेलने पर मजबूर कर दिया था. हालांकि, सीरीज 2-2 पर ड्रॉ साबित हुई. अब वेस्टइंडीज का स्क्वाड देखें तो वह पहले से भी कम हो चुका है. वेस्टइंडीज के तीन तेज गेंदबाज स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. स्क्वाड से समर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर तीनों का नाम गायब है. ये तीनों वो गेंदबाज थे जो भारतीय टीम को अपनी बॉलिंग से परेशान कर सकते थे.

Add Zee News as a Preferred Source


इंजरी बनी रोड़ा

वेस्टइंडीज के सामने इंजरी रोड़ा बन गई है. पीठ में लगी चोट के कारण अल्जारी जोसेफ स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर जेडियाह ब्लेड्स को चुना गया है. इसके अलावा समर जोसेफ भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, जेसन होल्डर के रूप में भी वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. होल्डर इस सीरीज के लिए मौजूद नहीं दिखे. जिसके चलते उनका नाम इस सीरीज में नहीं है. 

वेस्टइंडीज की संसोधित टीम

 रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे और जेडन सील्स.

ये भी पढ़ें.. ‘कप तभी दूंगा जब…’, फिर बेइज्जत होना चाहते हैं ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी, अब रख दी ये फालतू शर्त

भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), एन. जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.



Source link