भूमाफिया पर हमले के एक दिन पहले हुआ विवाद: मनोज ने सोनू को भगा दिया था,कब्जे करके देता था – Indore News

भूमाफिया पर हमले के एक दिन पहले हुआ विवाद:  मनोज ने सोनू को भगा दिया था,कब्जे करके देता था – Indore News


इंदौर के लसूड़िया में भूमाफिया मनोज नागर की सेहत में अब सुधार है। पुलिस अभी गोलीकांड में दो लोगों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों का एक साथी पकड़ाया जा चुका है। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम है। टीमें उन्हें पकड़ने के लिए बाहर गई हुईं हैं। पकड़ाए आरोपी से

.

मनोज पर हमले का सीसीटीवी भी सामने आया था।

मनोज नागर पर हमले के मामले में अमन उर्फ पुष्पेन्द्र केसरी पुत्र केसरी सिंह राजपूत पुलिस की गिरफ्त में है। हमले का मास्टरमाइंड विनय उर्फ सोनू उर्फ खरगोश पुत्र भूमि राज राठौर निवासी तपेश्वरी बाग कॉलोनी और युवराज उर्फ राज बच्चा पुत्र दिनेश सोनगरा फरार हैं। दोनों पर डीसीपी कुमार प्रतीक ने इनाम घोषित किया हुआ है। 25 लाख से ज्यादा रुपए का विवाद जांच में सामने आया कि सोनू को मनोज नागर से प्लॉट को लेकर ही 25 लाख से ज्यादा रुपए लेने थे। मनोज यह रुपए नहीं दे रहा था। इसे लेकर एक दिन पहले मीटिंग हुई। जिसमें सोनू को मनोज ने भगा दिया। सोनू इस पर गुस्सा हो गया। उसने मनोज को देखने की धमकी दी। बाद में अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोलीकांड को अजांम दिया। मनोज की सोनू हत्या करना चाहता था, लेकिन मनोज बच निकला। अहिल्या सोसाइटी की संस्था पर की थी पार्टनरशिप मनोज,सोनू और एक अन्य सोलंकी ने मिलकर अहिल्या सोसाइटी जो कि न्यायनगर संस्था से अलग कर बनाई गई थी। उसमें प्लॉट पर कब्जे और उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीदना-बेचना शुरू किया था। मनोज ने सोनू को इसमें अपने साथ लिया था। मनोज प्लॉट बताता था इस पर सोनू अपने साथियों के साथ कब्जे करता था। कई प्लाॅट्स को लेकर मनोज ने सोनू को रुपए नहीं दिए थे। उसी को लेकर आए दिन उनके बीच कहासुनी होती थी। जिसने बड़ी घटना का रूप ले लिया। सोनू पर पहले के भी अपराध है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

यह खबर भी पढ़ें…

इंदौर में भूमाफिया को मारी 3 गोलियां, हालत गंभीरपूरी खबर पढ़ें



Source link