मोहसिन नकवी को टीम इंडिया ने किया बेइज्जत, टीम इडिया ने नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी, घंटों चला जोरदार ड्रामा

मोहसिन नकवी को टीम इंडिया ने किया बेइज्जत, टीम इडिया ने नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी, घंटों चला जोरदार ड्रामा


India vs Pakistan Mohsin Naqvi: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. उसने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (28 सितंबर) को खिताबी मुकाबले में रोमांच जीत हासिल की. भारत नौवीं बार एशिया कप जीतने में सफल हुई. उसने पिछले 5 संस्करणों में चार बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. इस एशिया कप में लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को हराने के बाद मोहसिन नकवी को भी बेइज्जत कर दिया. फाइनल के बाद जोरदार ड्रामा देखने को मिला.

फाइनल के बाद जबरदस्त ड्रामा

मोहसिन नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के भी चेयरमैन हैं. एसीसी ही एशिया कप का आयोजन करता है. नकवी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त ड्रामा किया है. कभी टीम को एक घंटे तक रोके रखा तो कभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी

नकवी मैच के बाद ट्रॉफी देने के लिए आए, लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें बेइज्जत कर दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी इससे नहीं माने तो भारतीय टीम ने ट्रॉफी ही नहीं ली. इससे मोहसिन नकवी की जगहंसाई हो गई, क्योंकि वह एसीसी के चेयरमैन हैं और उनके कार्यकाल में इस तरह का विवाद हुआ. 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हुई हूटिंग

फाइनल के बाद पाकिस्तान की टीम मेडल लेने के लिए आई. हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मंच पर आना नहीं चाहते थे, लेकिन बाद में वे सभी आए. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रनर-अप मेडल लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ी जब रनर-अप मेडल लेने आए तो भारतीय दर्शकों ने बुरी तरह हूटिंग कर दी. स्टेडियम में बैठे फैंस ने बुरी तरह पाकिस्तानी टीम को चिढ़ाया. इससे पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा निराश भी नजर आए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि यह हार काफी दुखदायी है.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार ने सलमान आगा पर कसा शिकंजा तो तिलमिला गए वसीम अकरम, कमेंट्री में शुरू कर दी ‘नाटक-नौटंकी’

मैच में क्या हुआ?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवरों में 146 रनों पर सिमट गई. इसके बाद टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को जीत लिया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.



Source link